Uncategorized

मण्डला में कबड्डी प्रतियोगिता का विक्रांत सिंह ने किया शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मण्डला में एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका आयोजकों ने सम्मान किया। तदोपरांत फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ के साथ ही मैदान में खिलाड़ियों की टक्कर देखने को मिली। दर्शक दीर्घा में बैठे ग्रामीणों ने तालियों और नारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खेल की शुरुआत से अंत तक रोमांच बना रहा।
खिलाड़ियों सहित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि हार-जीत खेल का अभिन्न हिस्सा है। खिलाड़ी हारकर निराश होने के बजाय अपनी क्षमताओं को मजबूत कर आगे बढ़ें। मैदान में अनुशासन और टीमवर्क किसी भी खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने युवाओं को खेलों में अधिक भागीदारी करने और अपनी प्रतिभा को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडे के नेतृत्व में केसीजी जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत समुचित विकास कार्य हो रहा है। विक्रांत सिंह ने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और अन्य सुविधाओं को विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मण्डला व आसपास के गांवों में विकास कार्यों की गति और तेज होगी। कार्यक्रम में समाजसेवी घम्मन साहू, चंदू वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, आयश सिंह बोनी, ऋषि सिंह, गोपी वर्मा, रशीदलाल साहू, रुकुम वर्मा, रूपचंद वर्मा, किसन वर्मा, ज्ञानचंद वर्मा, गंगासागर वर्मा, गिरधारी यादव, नंदे लाल पाल, सुरेंद्र पाल, लवकुश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page