KCG

यूपी चुनाव में भाजपा को मजबूती देने खैरागढ़ की महिला नेत्रियों ने संभाला मोर्चा

खैरागढ़। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर भाजपा संगठन को मजबूत बनाने छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्यों की महिला नेत्रियों ने मोर्चा संभाल लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व तथा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में खैरागढ़ की महिला नेत्री ज्योति जंघेल फतेहपुर–जहानाबाद क्षेत्र में विस्तारक का दायित्व निभा रही हैं। पिछले सात दिनों से ज्योति जंघेल के साथ सरिता वर्मा, एम.लक्ष्मी, प्रीति स्वर्णकार, ज्योति वर्मा और गायत्री चंद्राकर सहित विभिन्न राज्यों की महिला नेत्रियां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक समन्वय में जुटी हैं। फतेहपुर में आयोजित बैठक में चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस दौरान महिला नेत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। महिला विस्तारकों का यह प्रवास संगठन में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर तक भाजपा की मजबूती के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page