छत्तीसगढ़

मॉडिफाइड साइलेंसर के बुलेट चालकों पर हुई कार्रवाई

सत्यमेव न्यूज गंडई। जिले में यातायात नियमों के पालन और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना गंडई पुलिस ने नगर क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालने तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले तीन बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार विजिबल पुलिसिंग के दौरान गंडई नगर में कुछ बुलेट मोटरसाइकिल चालक प्रतिबंधित मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर तेज एवं कर्कश ध्वनि उत्पन्न करते हुए वाहन चलाते पाए गए। जांच के दौरान भुरभुसी निवासी जय नारायण साहू (22 वर्ष) की मोटरसाइकिल क्र. सीजी 07 बीपी 5462, चैबेन्द्र साहू (18 वर्ष) की मोटरसाइकिल क्र. सीजी 09 जेएल 5951 तथा टिकरीपारा निवासी दीपक देवांगन (43 वर्ष) की मोटरसाइकिल क्र. सीजी 09 एलओ 4419 को रोका गया। तीनों वाहनों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए जाने और खतरनाक तरीके से वाहन संचालन किए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत प्रत्येक चालक पर 2-2 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर लिए गए। थाना गंडई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page