अपराध

मैजिक वाहन व बाइक के बीच भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल

सत्यमेव न्यूज़/बीजापुर. बीजापुर जिले में मैजिक वाहन की बाइक से भिड़ंत हो गई जिसमे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया. जानकारी अनुसार सोमवार देर रात टाटा मैजिक बीजापुर से जगदलपुर की तरह आ रही थी, वहीं बाइक सवार युवक जगदलपुर से बीजापुर की तरफ जा रहे थे. इस बीच नेलसनार-बांगापाल के बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई वहीं मैजिक चालक घायल हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ घायल का इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page