Uncategorized

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व पिलाने वालों पर हुई पुलिसिया कार्यवाही

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी रूप से लागू करते हुए पुलिस टीम ने बीते सप्ताह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया जहां सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले, अवैध रूप से शराब बेचने वाले कोचिया तथा शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के 31 प्रकरण, 36(सी) के 6 प्रकरण तथा 34(1) के 7 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान कुल 23 लीटर शराब जब्त की गई है एवं विभिन्न मामलों में कुल 51 व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। जिला पुलिस के अनुसार जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और नशा मुक्त समाज की स्थापना के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करें।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page