राजनांदगांव

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सीमांत के गायन ने बांधा शमां

मुख्यमंत्री ने सीमांत के गायन को सराहा

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नगर के नन्हें गायक सीमांत कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गायन के माध्यम से जन्मदिन की बधाई प्रेषित की. ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ एवं जी न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम इमर्जिंग छत्तीसगढ़ में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया गया जहां कई विधाओं में प्रस्तुति दी गई. इस दौरान नन्हे गायक सीमांत कश्यप की भी अनुपम प्रस्तुति रही जिसमें मुख्यमंत्री के बाल्यावस्था एवं उनके माता-पिता की तस्वीरों को सीमांत की आवाज झन भूलो मां बाप ला गीत के साथ पिरोया गया. कार्यक्रम के दौरान सीमांत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने खैरागढ़ को जिला बना दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीमांत की प्रस्तुति की सराहना करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वहीं मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सीमांत का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि व एल्डरमैन मनराखन देवांगन, शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, विधायक प्रतिनिधि भरत चंद्राकर ने सीमांत के उज्जवल भविष्य की कामना की.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page