
शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर डंडे से किया था घायल
खैरागढ़। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर डंडे से मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। जानकारी अनुसार 04 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे आरोपी चिकू पटेल पिता जयराम पटेल उम्र 23 साल निवासी शिव मंदिर रोड नया बस स्टैंड खैरागढ़ में प्रार्थी चैतेंद्र तिवारी से मिला और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा पैसे देने से इंकार करने पर प्रार्थी के ऊपर डंडे से वार कर मारपीट कर प्रार्थी को घायल कर दिया था। मारपीट की सूचना मिलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2), 351(2) 119(2), 324(4) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा घटना स्थल तत्काल पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया था जिसकी लगातार पता साजी की जा रही थी। आरोपी 30 अक्टूबर 2026 को मुखबीर की सूचना पर पकड़ लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त एक बबूल का डंडा उसके द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय खैरागढ़ में पेश कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया जहां न्यायालय सीजेएम खैरागढ़ द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया।