रायपुर

ग्राहक सेवा केंद्र में युवक ने लूट की वारदात को दिया अंजाम


मालिक के सिर पर हथौड़े मारकर भागा युवक

सत्यमेव न्यूज़/रायपुर . रायपुर (Raipur) के एक ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर एक युवक ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी अनुसार रायपुर (Raipur) के फाफाडीह चौक पर स्थित SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में दुकान मालिक (Shop Owner) याला प्रकाश SBI के ग्राहकों का पैसा ट्रांसफर (Transfer) करने का काम किया करता था, यहां फोटो कॉपी (Photocopy) और स्टेशनरी (stationery) से जुड़ा काम भी होता था. मंगलवार को एक युवक फोटोकॉपी (Photocopy) करवाने दूकान पंहुचा, इस दौरान दुकान मालिक याला प्रकाश (Yala Prakash) अपने गल्ले में बैठा था तभी युवक ने अपने बैग से हथौड़ा (hammer) निकाला और दुकान मालिक के सिर पर तीन बार वार कर उसे बेहोश (Unconscious) कर दिया जिसके बाद युवक पैसे लेकर निकल गया. दुकान में लगे CCTV कैमरे में युवक का वीडियो (Video) कैद हो गया है जिसके आधार पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page