राजनांदगांव

नशा मुक्ति के लिये नगर में निकाली गई जनजागरण रैली

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नशामुक्ति के उद्देश्य को लेकर नगर में युवाओं द्वारा सद्भावना जनजागरण रैली निकाली गई. योगीराज शक्तिपुत्र के निर्देशन में नशा व मांशाहार मुक्त चरित्रवान, चेतनावान समाज निर्माण के लिये नगर के पिपरिया वार्ड में 5 घंटे दुर्गा चालिसा का पाठ संपन्न हुआ तदोपरांत मानव कल्याण संगठन के प्रांतीय प्रभारी के संरक्षण में नशामुक्ति के लिये जनजागरण रैली निकाली गई.

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं सहित नागरिक शामिल हुये. कार्यक्रम के दौरान संगठन के घनश्याम नेताम, रत्नेश वर्मा, बीएसपी अध्यक्ष रूपलाल वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, अनिल पाल, उदयराम, गोकुल वर्मा, टीकम, नागेश, मुकेश वर्मा, मनोज वर्मा, एवन यादव सहित भगवती मानव कल्याण संगठन खैरागढ़ के गुरू भाई-बहिन उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page