राजनांदगांव

मुतेड़ा में मना 75वाँ अमृत महोत्सव

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. समीपस्थ ग्राम पंचायत मुतेड़ा में ग्राम सरपंच यतीश साहू के द्वारा राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन में ध्वजारोहण कर आजादी का 75वाँ अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इसी क्रम में आश्रित ग्राम नवागांव कला के प्राथमिक स्कूल में उपसरपंच धनेश वर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया. महोत्सव को संबोधित करते हुये सरपंच यतीश साहू ने कहा कि हमारा देश अनेक महापुरुषों के बलिदान से स्वतंत्र हुआ है तथा देश के प्रत्येक स्थान को स्वच्छ रखना हम सबका कर्तव्य है. ग्राम पंचायत के विकास कार्यो में प्रत्येक ग्रामीणों को अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिये साथ ही सहयोग भावना से कार्य करने के लिये ग्रामीणों को प्रेरित किया. इस दौरान पंचगण रामसनेही वर्मा, मनसुख वर्मा, मक्रध्वज वर्मा, संजीत साहू, कमल रजक, बिशेसर वर्मा, कंचन बाई, शकुन बाई, सुशीला बाई, गीतेश्वरी बाई, रूखमणी बाई, नीरू बाई, रामेश्वरी बाई, पूरणसिंग जंघेल, बद्रीप्रसाद मैथिलक्षत्री सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page