KCG

मदराकुही, बाजगुड़ा में छात्राओं को मिलीं नि:शुल्क साइकिलें, दिलीपुर में व्यायाम शाला का हुआ लोकार्पण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदराकुही, दिलीपुर और बाजगुड़ा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया वहीं ग्राम दिलीपुर में नवनिर्मित व्यायामशाला भवन का लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ.राजेश्री त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने छात्राओं का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराते हुए साइकिलें प्रदान की। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परिवहन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साइकिल मिलने से आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही देश और समाज के विकास की आधारशिला है। सरकार विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। दिलीपुर में नवनिर्मित व्यायामशाला भवन के लोकार्पण से गांव के युवाओं को व्यायाम एवं खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में गोरेलाल वर्मा, लखन साहू, डॉ.शैलेंद्र त्रिपाठी, डॉ.चंदू वर्मा, शैलेंद्र मिश्रा, अजय पटवा, खेमराज जैन, रवींद्र वर्मा, पुकराम सिन्हा, उत्तम सिन्हा, सुभाष सिंह राजपूत, राजेश वर्मा, देवकी वर्मा, राजेश सेन, हर्षवर्धन वर्मा एवं बीरेश सोरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page