KCGपॉलिटिक्स

अभी से पालिका चुनाव की तैयारी, पिपरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पिपरिया वार्ड क्रमांक 02 में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब कांग्रेस से जुड़े कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस घटना के बाद कहा जा रहा है कि इस साल के अंत में होने वाले नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के चुनाव को लेकर राजनीतिक तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस बूथ अध्यक्ष ललित वर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में ललित वर्मा, बेदलाल वर्मा, विजय लोधी और शिवेंद्र वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष घम्मन साहू की उपस्थिति में भाजपा परिवार का दामन थामा। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी जा रही है जिससे प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने वाला जनआंदोलन बन चुकी है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी, मंडल महामंत्री ऋषभ सिंह, पार्षद शैलेंद्र वर्मा, अमलीपारा धान सोसायटी अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा सहित सुखराम वर्मा, तीरथ वर्मा, अजय वर्मा और खिलेश वर्मा उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और सशक्त होगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page