KCG

सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक घायल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अंतर राज्यीय मार्ग पर ईटार में एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक घायल हो गया। देवेन्द्र कुमार कंवर पिता दुलारू राम कंवर उम्र 25 वर्ष स्कूटी से घर से शाम 6:30 बजे घूमने बांध की ओर जा रहा था तभी स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी से खुद ही गिर गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल निजी वाहन से घायल युवक को खैरागढ़ के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। दुर्घटना में युवक का चेहरा पूरी तरह से जख़्मी हो गया है। आंख के ऊपर 8 टांके और होंठ कट गया है जिसमें 6 टांके लगे हैं। फिलहाल सिविल अस्पताल में देवेन्द्र का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page