Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
धर्म

आज से सिविल लाईन खैरागढ़ में होगा श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नगर के सिविल लाईन स्थित गायत्री कुंज में बुधवार 13 नवंबर से श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन होगा। उक्त पुनीत कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। कथा का वाचन आचार्य विजयकृष्ण तिवारी किल्लापारा खैरागढ़ के द्वारा किया जायेगा व इस अवसर पर उप आचार्य कुणाल मिश्रा उदयपुर होंगे।

कथा में परीक्षित महेश तिवारी व कल्पना तिवारी होंगे। कार्यक्रम के तहत 13 नवंबर को पंच वेदी पूजन, कलश यात्रा व गौकर्ण महात्मय का वर्णन होगा, 14 नवंबर को सुकदेव जन्म, परिक्षित जन्म, हिरण्याक्ष वध व वाराहवतार का वर्णन होगा, 15 नवंबर को मनुवेश चरित्र, सती चरित्र, धु्रव चरित्र के साथ जड़भरत चरित्र कथा की जायेगी, 16 नवंबर को अजामिल चरित्र, प्रहलाद चरित्र व नरसिंह अवतार का वर्णन होगा, 17 नवंबर को सूर्यवंश चरित्र, राम चरित्र के साथ श्रीकृष्ण जन्म होगा, 18 नवंबर को गोकुल वृंदावन लीला के साथ रूखमणी विवाह संपन्न होगा, 19 नवंबर को द्वारिका लीला, मृगचरित्र तथा सुदामा चरित्र की व्याख्या की जायेगी। 20 नवंबर को परीक्षित मोक्ष, भगवत कथा समापन एवं चढ़ौत्री तथा अंतिम दिन गीतासार, तुलसीवर्षा, यज्ञपूर्णाहुती, कपिला तर्पण पश्चात शोभायात्रा निकाली जायेगी। आयोजनकर्ता तिवारी परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों सहित श्रद्धालुओं से कथा श्रवण करने उपस्थिति की अपील की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page