KCG

बारिश में ढहा कच्चा मकान, बेवा महिला का परिवार खुले आसमान के नीचे

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। पिछले सप्ताह हुई लगातार बारिश ग्राम अतरिया निवासी रेखा बाई पति स्व. धर्मेंद्र डोडा के परिवार पर आफत बनकर टूटी। बारिश के चलते उनका कच्चा मकान अचानक ढह गया जिससे परिवार का आशियाना मलबे में तब्दील हो गया। मकान गिरने से घर में रखा अनाज कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी मलबे व पानी में खराब हो गया। घटना के बाद पीड़ित महिला अपने बच्चों के साथ मुश्किल परिस्थितियों में रहने को मजबूर है।

मकान गिरने की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रेखा बाई और उनके बच्चों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौके से ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मकान और घरेलू सामान को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर पंचनामा तैयार करने कहा ताकि शासन के नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। साथ ही परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page