Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

बैहर से पैदल यात्रा कर खैरागढ़ पहुंचे पूर्व विधायक का भाजपाईयों ने किया स्वागत

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के सीमावर्ती विधानसभा बैहर (मध्यप्रदेश) के पूर्व विधायक भाजपा नेता भगत सिंह नेताम एवं उनकी धर्म पत्नी, माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिये लगभग बैहर से 140 किलोमीटर की पद यात्रा पर है. कल शाम पदयात्रा जिले के साल्हेवारा, छुईखदान मंडल होते हुई खैरागढ़ पहुँचे, जिसमे समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया साथ ही माँ बम्लेश्वरी के जयकारा करते हुये, भाजपा कार्यालय को प्रस्थान किये, समस्त सहयोगी कार्यकर्ताओ के साथ उन्होंने भाजपा कार्यालय में ही भोजन एवं रात्रि विश्राम किया, तत्पश्चात सुबह 7 बजे से कुम्ही-भण्डारपुर-ढारा-डोंगरगढ़ की ओर प्रस्थान किये.

खैरागढ़ में स्वागत के दौरान जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, बैहर मंडल अध्यक्ष विनोद हरिद्वाज, आलोक श्रीवास, विनय देवांगन, मंजीत सिंह, गिरधारी दुबे, आयश सिंह, शौर्यादित्य सिंह, नंद चन्द्राकर, अजय जैन, ऋषि सिंह, बैहर से सुनील रहंगडाले, कीर्ति वर्मा, गिरजा चन्द्राकर, रेखा गुप्ता, देवीन कोठले, पुष्पा सिंदूर, मोनिका रजक एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page