KCG

छोटे शहर से बड़े सपने: दीपाक्षी मेश्राम का UPSC कोचिंग में चयन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के लिए गर्व का विषय है कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की प्रतिभाशाली छात्रा दीपाक्षी मेश्राम का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी हेतु नई दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग के लिए हुआ है। यह अवसर उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित राजीव युवा उत्थान योजना 2025-26 के अंतर्गत प्राप्त हुआ है। दीपाक्षी मेश्राम ग्राम दपका निवासी मनोज मेश्राम की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने दीपाक्षी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वहीं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला ने उन्हें कोचिंग के दौरान हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। दीपाक्षी की इस उपलब्धि को न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page