Uncategorized

फेडरेशन ने नवपदस्थ बीईओ का किया स्वागत, समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा

छुईखदान। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई छुईखदान ने ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम देशमुख तथा ब्लॉक संयोजक कौशल श्रीवास्तव एवं सुधीर नायक के नेतृत्व में नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार चिर्वतकर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। फेडरेशन पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके मार्गदर्शन में शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में बेहतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। इस दौरान फेडरेशन ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर बीईओ को ज्ञापन सौंपा। इनमें संविलियन पूर्व की देय एरियर्स, गत वर्षों के उच्च परीक्षा अनुमति आदेश, पदोन्नत प्राथमिक प्रधान पाठकों के नाम वरिष्ठता सूची में जोड़ने, वीएसके एप से संबंधित समस्याएं तथा शिक्षकों के विभागीय परिचय पत्र जैसे विषय शामिल रहे। सभी मुद्दों पर अधिकारियों के साथ सार्थक चर्चा हुई। बीईओ प्रशांत चिर्वतकर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी गिरेन्द्र सुधाकर एवं बीआरसी शर्मा ने समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में तारिका धुर्वे, इंद्राणी साहू, पद्मिनी चंदेल, तारण धुर्वे, शिवचरण वर्मा, संजीव धुर्वे, दोदेश्वर चंदेल, सुरेश भंडारी, अवध चंदेल, मोहन जंघेल, हेमंत जांगड़े, तोरण साहू, सूरज निषाद, कृष्णा गोटे, अश्वनी साहू, दिनेश चतुर्वेदी, शत्रुघ्न साहू, मायाराम साहू, पूरण बंजारे, यशवंत मंडावी, ताम्रध्वज भुआर्य एवं प्रमोद बंजारे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page