Uncategorized

प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब कलाराम निषाद के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

खैरागढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के हितग्राही कलाराम निषाद को पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को कच्चे मकान की परेशानियों से राहत मिली है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके लिए स्वयं का पक्का मकान बनाना मुश्किल था। कच्चे मकान में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता मिलने से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हुआ। इससे परिवार को सुरक्षित आवास मिला और रहन-सहन की स्थिति में सुधार आया। कलाराम निषाद ने पक्का मकान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page