KCG

प्रगति पथ गमन यात्रा के तहत भाजपा नेताओं ने अस्पताल का किया निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 12 से 18 जून तक चल रही ‘प्रगति पथ गमन यात्रा’ के तहत भाजपा नेताओं ने सोमवार को खैरागढ़ स्थित सिविल अस्पताल और डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली गई। यात्रा की प्रभारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता उपचार व्यवस्था आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज वैष्णव ने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं जिसके सकारात्मक परिणाम अब आम लोगों को मिल रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए सुविधाओं में निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, विनय देवांगन, देवीन कोठले, विकेश गुप्ता, शशांक ताम्रकार, महेश गोस्वामी, नंद चंद्राकर, गरिमा तिवारी सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में आधारभूत संरचना स्वास्थ्य जल संसाधन और सड़क विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। लालपुर जलाशय में पर्याप्त जल उपलब्धता तथा आवागमन को सुगम बनाने वाले मोरगा पुल जैसी परियोजनाओं को उन्होंने क्षेत्रीय विकास का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया है। भाजपा नेताओं के अनुसार इन विकास कार्यों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति पथ गमन यात्रा’ के माध्यम से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page