KCG

शिशु मंदिर की छात्राओं ने बीएसएफ के जवानों को बांधी राखी

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच सरस्वती शिशु मंदिर खैरागढ़ की छात्राओं ने परेड का अभ्यास कर रहे बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी। बता दे कि जिला निर्माण के बाद दूसरा स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय के फतेह सिंह खेल मैदान में मनाया जायेगा जहां

पुलिस व बीएसएफ के जवानों के द्वारा परेड कर सलामी दी जायेगी। उक्त परेड के अभ्यास के दौरान शिशु मंदिर की छात्राओं ने शिक्षिका आर्या सिंह, भारती वर्मा व कुशलध्वज वर्मा के मार्गदर्शन में जवानों की कलाई पर स्नेह की डोरी (राखी) बांधकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page