Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुशासन पर हुई संगोष्ठी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. पॉलीटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ में सुशासन पर संगोष्ठी व छात्र-छात्राओं के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संस्था प्रमुख एसबी वराठे एवं जनक कुमार व्याख्याता (मेटलर्जी) ने अधिकारियों-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं और उसके क्रियान्वयन की जानकारी दी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने छात्रों को जागरूक किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए सरकार के चार महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, नक्सल उन्मूलन एवं जनजातीय उत्थान, कृषक उन्नति योजना एवं महतारी सदन योजना पर दोनों पक्षों (पक्ष एवं विपक्ष) के विरोधी विचारों पर सकारात्मक बहस हुई जिसका सभी ने आनन्द लिया। इस प्रतियोगिता में व्याख्याता मन्नू कुमार नायक, डॉ.अपूर्व कुमार दास, श्रीमति आशा मिरी एवं ग्रंथपाल डॉ.स्वाति टीकम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सम्पूर्ण कार्यकम प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ की अध्यक्षता में जनक कुमार, डॉ.अपूर्व कुमार दास, मन्नू कुमार नायक, महेश कुमार देवांगन, संतोष कुमार सत्यवंशी, सात्विक कुमार, बलवंत सिंह कोर्राम, चंदन कंमार, गोपाल सिंह, आशा मिरी, डॉ.स्वाति टीकम, सुलेखा कुजूर, सीमा दिल्लीवार, भूमिका खत्री एवं प्रकाशचंद खरे, ओम प्रकाश गजेन्द्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अंशु प्रीति कुजूर व्याख्याता (रसायन) ने किया।

Advertisement
Advertisement

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page