KCGपॉलिटिक्स

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री जिम्मेदारी स्वीकार कर इस्तीफा दे- सिरमौर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। हाल ही में देश में हुए नीट पेपर लीक मामले में भाजपा सरकार को घेरते हुए कांग्रेस नेता संदीप सिरमौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भारत देश में मेडीकल प्रवेश परीक्षा (नीट) केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं है बल्कि लाखों परिवारों की आकांक्षाओं का केंद्र है। जब पेपर लीक होता है तब सबसे अधिक कीमत उन छात्र-छात्राओं चुकाना पड़ता है जो ईमानदारी से पढ़ाई करते हैं। ईमानदारी से कड़ी मेह‌नत करने वाले विद्यार्थी पीछे रह जाते हैं और आर्थिक रूप से संपन्न या अन्य अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले डॉक्टर बनने की राह में आगे निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है तब से चार बार 2016, 2021, 2024 और 2026 में नीट पेपर लीक हुआ है। इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र में बैठी नरेन्द्र मोदी की सरकार नहीं चाहते कि देश के युवा आगे बढ़े। वे इस देश को अशिक्षा की ओर धकेलना चाहते हैं इसी वजह से योग्य छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करते आ रहे हैं। इस साल लगभग 23 लाख छात्र छात्राएं नीट परीक्षा दिलाये थे। उनके भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की है कि नीट जैसी पारदर्शी परीक्षा के लिए कठोर कानून बनाना चाहिए और नैतिकता के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिये।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page