छत्तीसगढ़

पैलीमेटा में खेलो इंडिया अस्मिता लीग साइक्लिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। वनांचल क्षेत्र पैलीमेटा में खेलो इंडिया अस्मिता लीग (साइक्लिंग) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग तथा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के कुल 83 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर जूनियर और अन्य वर्गों के प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। यूथ सब जूनियर गर्ल्स वर्ग में बिंदिया पटेल ने प्रथम सरिता ने द्वितीय तथा प्रतिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर गर्ल्स वर्ग में उमेश्वरी विजेता रहीं जबकि शिवानी जंघेल दूसरे और टिकेश्वरी पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य काशी राम पोरते शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कुमार पाल ने की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज साहू, नेहरू युवा केंद्र मेरा युवा भारत से जुड़े युवा प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ साइक्लिंग फेडरेशन के महासचिव वी.आर.चनावर कोच प्रतीक मनोध्य तथा तकनीकी अधिकारी देव प्रकाश वर्मा और शशांक देशमुख मौजूद रहे। आयोजन का संचालन साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ खैरागढ़ जिला के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में फेडरेशन के अध्यक्ष जी.आर. साहू, सचिव जनक साहू, कोषाध्यक्ष बहादुर साहू सहित भगवती जंघेल, मुकेश कुंभकार, उगेश वर्मा, रामेश्वर यादव और राजू वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की खेल गतिविधियां युवाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी मजबूत करती हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page