KCGअपराध

पुलिस की सक्रियता से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार 8 जून को थाना खैरागढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी अजय गुप्ता (25 वर्ष), पिता शरद गुप्ता ने शादी का झांसा देकर बहला फुसलाया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में बालिका के नाबालिग होने का भी उल्लेख किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खैरागढ़ पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की तलाश कर उसे कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page