KCG

पीएमएफएमई योजना से खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को मिलेगा प्रोत्साहन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत इच्छुक उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना एवं उन्नयन पर परियोजना लागत का 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत आटा चक्की, मसाला पिसाई, टोस्ट निर्माण, बड़ी निर्माण, कुल्फी, आइसक्रीम मिठाई, चिक्की सहित विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की जा सकेगी। इसके अलावा पशु चारा एवं मुर्गी चारा निर्माण से जुड़े उद्यम भी योजना के दायरे में शामिल किए गए हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना तथा सूक्ष्म खाद्य उद्योगों को संगठित और सशक्त बनाना है। इससे जिले में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक आवेदक पीएमएफएमई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की पिछले छह माह की प्रविष्टियां कोटेशन तथा राशन कार्ड की प्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक आवेदक सहायक प्रबंधक अर्जुन कुमार साहू से मोबाइल नंबर 9981866045 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने जिले के युवाओं एवं उद्यमियों से योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने की अपील की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page