KCG

छुईखदान में होगी कांग्रेस की जिला स्तरीय संयुक्त महा विस्तारित बैठक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में कांग्रेस संगठन की मजबूती और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के लिये एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक 5 जून को मंगल भवन टिकरापारा छुईखदान में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और सुबोध हरितवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में जिले के विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करना है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page