Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

पारदर्शिता के साथ धान खरीदी करने कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारियों को दी हिदायत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायतों एवं प्राप्त अन्य आवेदनों के निराकरण के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही मुख्यमंत्री जनशिकायत एवं जनदर्शन के प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करने पश्चात प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने जिले के समितियों में चल रही समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य में धान की खरीदी हो रही है। धान खरीदी में पादर्शिता रखने के साथ ही किसानों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखते हुये सतर्कता भी बरतनी है। कलेक्टर ने जिले में पदर्शिता पूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से धान की खरीदी सुनिश्चित करने के लिए राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाते हुये शासकीय विभागों में 15 वर्ष पुराने वाहनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा करते हुये शेष मामलों का भी जल्द निराकृत करने के निर्देश दिये। साथ ही शासकीय एवं अशासकीय भवन निर्माण के लिये स्वीकृत प्रकरणों के लिये जल्द से जल्द जमीन का चिन्हांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस बैठक में डीएफओ आलोक तिवारी, अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम छुईखदान रेणुका रात्रे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page