Uncategorized

पीएम जनमन योजना की प्रगति पर प्रशासन सख्त समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में योजना से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर प्रगति का आंकलन किया गया। बैठक के दौरान आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला ने योजना के अंतर्गत संचालित आधारभूत सुविधाओं की स्थिति से अवगत कराया। प्रस्तुतीकरण में आवास निर्माण ग्रामीण सड़क विकास पेयजल सुविधा बहुउद्देशीय केंद्र आंगनबाड़ी भवन मोबाइल मेडिकल यूनिट विद्युतीकरण क्रेडा से संबंधित कार्य दूरसंचार सेवाएं और छात्रावास निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी साझा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर चंद्रवाल ने योजना से जुड़े सभी दीर्घकालिक और तात्कालिक कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page