अपराध

नाबालिग से बलात्कार करने वाला 24 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. गंडई थाना क्षेत्र में नाबालिग से बलात्कार करने वाले 24 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार पीडि़त पक्ष की ओर से उसके पिता ने 20 दिसंबर को गंडई थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शनिवार 17 दिसंबर की शाम करीबन 6 बजे वह अपने घर में भोजन बना रहा था और उसकी मंझली नाबालिग लडक़ी उस दौरान घर में ही थी जिसे प्रार्थी ने संध्या पूजन के बाद घर में दीपक जलाने के लिये कहा और लडक़ी दीपक जलाकर कहीं चली गई. उसी दरमियान गांव का रहने वाला चतुर जंघेल उसके घर आया और हालचाल पूछकर वह भी लौट गया. आधे घंटे बाद प्रार्थी की नाबालिग पुत्री जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ खबर नहीं मिली लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही नाबालिग डरी सहमी हुई घर वापस पहुंची जिसे वजह पूछने पर उसने कुछ भी नहीं बताया.

इस घटना के दो दिन बाद सोमवार 19 दिसंबर की शाम नाबालिग ने अपने परिजनों को बताया कि उसके कमर में दर्द हो रहा है और शनिवार को जब वह बाहर गई थी तब गांव का ही आरोपी चतुर जंघेल उसे बहला फुसलाकर अरहर के खेत में ले गया था और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया है. परिजनों को दुष्कर्म के मामले की जानकारी मिलने के बाद अगले दिन वे गंडई थाना पहुंचे जहां प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गंडई में आरोपी के विरूद्ध धारा 376 (2)(क)(ख) भादवि, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को त्वरित विवेचना में लिया गया. विवेचना के दौरान एसपी अंकिता शर्मा व एएसपी नेहा पाण्डेय के निर्देशन में एसडीओपी प्रशांत खाण्डे के दिशा निर्देश पर निरीक्षक राजेश देवदास के नेतृत्व में थाना गंडई पुलिस स्टॉप के द्वारा आरोपी चतुर जंघेल पिता उत्तम जंघेल उम्र 24 साल को पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page