KCG

नीम के पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सर्रागोंदी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है यहां एक अधेड़ का शव उसके ही खेत में नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिला है।

जानकारी अनुसार ग्राम सर्रागोंदी निवासी खेमलाल साहू (45 वर्ष) का 17 मई की रात परिजनों से कुछ विवाद होने के बाद वह गुस्से में घर से निकल गया था जिसकी काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पायी थी। बुधवार की सुबह अचानक ग्रामीणों ने शव को नीम के पेड़ में लटका देखा तो तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खैरागढ़ भेजा जहां मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
मामले को लेकर पुलिस के अनुसार बॉडी पूरी तरह से सड़ चुकी है जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि खेमलाल की मृत्यु 3-4 दिन पहले ही चुकी थी। नीम का पेड़ घना होने की वजह से किसी की नजर शव पर नहीं गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि खेमलाल की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page