राजनांदगांव

आचार्य नानेश की स्मृति में आज लगेगा रक्तदान शिविर

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. समता युवा संघ खैरागढ़ के द्वारा रविवार 16 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. आचार्य श्री नानेश 23वाँ स्मृति दिवस व आचार्य श्री रामेश आचार्य पदारोहण दिवस के उपलक्ष्य में समता युवा संघ खैरागढ़ के द्वारा रक्तदानम् का आयोजन गोल बाजार स्थित समता भवन में किया जायेगा.

शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा. संघ के सदस्यों ने नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page