राजनांदगांव

खादी में युवा मितान क्लब ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं

ओमकेश पांडेय की खास रिपोर्ट

सत्यमेव न्यूज़/साल्हेवारा. वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के ग्राम पंचायत खादी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत सोमवार 29 अगस्त को राजीव युवा मितान क्लब द्वारा कबड्डी, मटका फोड़, सुरेली कुर्सी का कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रतियोगिता में मुख्या अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य संतु धरमगढ़े मौजूद रहे वही विशेष रूप से ग्राम पटेल नरेंद्र कुमार, सरपंच डोमार सिंह, पंच हुबलाल, डॉ.राकेश वर्मा, पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक उत्तम भट्ट मौजीद रहे.

इस दौरान गांव के लोगो ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जहां विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष दीपक कुमार मानेश्वर,, कोषाध्यक्ष रतन लाल पटेल, सचिव पालचंद पटेल, उपाध्यक्ष विनोद धरमगढ़े, सदस्य ओंकार, जितेन पटेल, लीकेश्वर, डालचंद, कुलदीप, नरेश, ओंमकार, मानेश्वर, ओम प्रकाश, दिलीप राजपूत, सुदर्शन, सूरज धरमगढ़े, मधु, सीता, सुधा, प्रतिमा, आरती चौरे सहित ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page