पॉलिटिक्स

रैमड़वा में भक्त माता कर्मा जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

गंडई पंडरिया। समीपस्थ ग्राम पंचायत रैमड़वा में माता कर्मा जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंडई कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुहन ‘मन्नू’ चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात अपने संबोधन में श्री चंदेल ने माता कर्मा के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कन्हैया कुर्रे, टीकम साहू, गिरीश साहू, पूरन साहू, शेखर साहू, केवल साहू, प्रकाश साहू, पोषण साहू, भागीरथी साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page