KCGअपराध

सूने मकान को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम पदुमतरा में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में ठेलकाडीह पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार पदुमतरा निवासी प्रार्थी 20 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर गया था। अगले दिन 21 अगस्त की शाम करीब 6 बजे जब वह वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर रखी अलमारी की जांच करने पर सोने का एक जोड़ी झुमका सोने की एक जोड़ी टॉप सोने का मंगलसूत्र और करीब 5 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 65 हजार रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर ठेलकाडीह थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पदुमतरा निवासी सुखनंदन कुर्रे (36) और शत्रुहन भारती (36) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने रोहित देवांगन के घर में रात के समय चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात को गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 8 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page