Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
राजनांदगांव

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय कर्मियों का किया सम्मान

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. केन्द्र की एनडीए सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर मा.शालिनी राजपूत प्रदेश महिला मोर्चा के निर्देशन तथा जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू के मार्गदर्शन में ग्राम सलोनी पहुंचकर शासकीय कर्मचारियों का सम्मान किया गया. ग्राम सलोनी पहुंचने के बाद भाजपाईयों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित पीएम आवास योजना के हितग्राहियों का सम्मान कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी.

इस दौरान पूर्व विधायक एवं जिला उपाध्यक्ष सरोजनी बंजारे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नूनकरण साहू, पूर्व जिपं सदस्य व ग्रामीण मंडल प्रभारी लिमेश्वरी हेमू साहू, सरोज वर्मा, महामंत्री देवकुमारी साहू, सरपंच अमीषा रवीन्द्र वर्मा, चंद्रमणी मार्शल, एएनएम रामकली यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री नागवंशी, शारदा वर्मा, मनीषा वर्मा, इंद्राणी सहित महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page