Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

केन्द्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. केन्द्रीय विद्यालय खैरागढ़ में 52वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2024-25 का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य अंजय कुमार ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जैविक कृषि, परिवहन और संचार के साधन, आपदा प्रबंधन जैसी विषयों पर 15 से अधिक आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किये। कार्यक्रम प्रभारी सुश्री अनीषा सोनी (स्नातकोत्तर शिक्षिका जीव विज्ञान), निर्णायक की भूमिका में शिक्षकगण संजय कुमार रावटे, शैलेश कुमार एवं सुश्री पलक रहे तथा अन्य शिक्षकों ने प्रदर्शनी को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों में से श्रेष्ठ 7 मॉडल का चयन क्षेत्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण प्राकृतिक पार्क और बहुभुज के कोण रहे जिनमें प्रथम स्थान ईशा चंदेल व श्रेया चंदेल तथा द्वितीय स्थान नैतिक राजपूत तथा तृतीय स्थान चंचल वर्मा ने प्राप्त किया। प्राचार्य अंजय कुमार ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उक्त प्रदर्शनी ने छात्रों और दर्शकों को विज्ञान के प्रति प्रेरित किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page