KCG

छिराहीडीह में 1-2 जुलाई को होगा विराट देवी जस जुड़वास सम्मेलन

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। नगर से लगे ग्राम छिराहीडीह में 1 एवं 2 जुलाई को दो दिवसीय विराट देवी शीतला जस जुड़वास सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह धार्मिक महोत्सव इस वर्ष अपने 20वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। आयोजन को सफल बनाने में कृषि उपज मंडी गंडई के पूर्व अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल का विशेष सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 जुलाई को भव्य कलश यात्रा एवं ज्योति प्रज्ज्वलन से होगा। रात्रि 7 बजे जय मां शीतला बाल धरोहर जस झांकी मंडली (मुड़माड़ुर, राजनांदगांव) द्वारा जस झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी वहीं 2 जुलाई को दोपहर तक हवन-पूजन एवं महाप्रसाद वितरण होगा। शाम 5 बजे जस सम्राट पूरन साहू भजन प्रस्तुत करेंगे जबकि शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकगायिका कविता वासनिक (अनुरागधारा) देवी जस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। इस आयोजन का संचालन श्री जय मां महामाया राजहंस बघवा जस परिवार, जय मां तुलसी नवकिरण सेवा भजन मंडली एवं समस्त ग्रामवासी छिराहीडीह द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ लेने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page