KCG

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने जिले में ‘संवेदना’ संस्था का हुआ शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। दिव्यांगजनों को शिक्षा, प्रशिक्षण, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय में ‘संवेदना’ संस्था का शुभारंभ किया गया। संस्था का संचालन खैरागढ़ की ज्योति पटेल द्वारा किया जा रहा है। संस्था के माध्यम से दिव्यांग बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल विकास और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर रही वहीं अध्यक्षता भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त एवं सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद रूपेंद्र रजक, विकेश गुप्ता, मंजीत सिंह, राजेंद्र चंदेल, मंगल सारथी, उत्तम दशरिया, उत्तम बागड़े, मनीष तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे। गिरिजा चंद्राकर ने संस्था की शुरुआत को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर मिलेगा। उन्होंने संस्था की सफलता के लिए शुभकामना दी। भागवतशरण सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं बल्कि समान अवसर और उचित मंच की आवश्यकता है। शिक्षा, कौशल विकास और प्रशिक्षण के जरिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। संस्था के माध्यम से विशेष शिक्षा, कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास तथा शासकीय योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, पुनर्वास एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल होगी। संचालिका ज्योति पटेल, गोपी पटेल एवं कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्था की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों एवं उनके परिजनों में उत्साह नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page