KCG

सलोनी में विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ग्राम सलोनी में विकासखंड स्तरीय महिला-बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ आजीविका मिशन बिहान की दीदियों ने रस्सा कसी खेल में हिस्सा लिया जहां खैरागढ़ शहर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह खो-खो प्रतियोगिता में भी इसी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कार अपने नाम किया। खेल के दौरान प्रतिभागियों में नीतू साहू, मीरा सिन्हा, हेमानी, अंजनी चतुर्वेदी, इन्द्राणी रजक, सोनिया वर्मा, रूपा वर्मा, गिरजा वर्मा, अमरिका निषाद ने हिस्सा लिया वहीं अधिकार-कर्मचारियों में बीपीएम दीनानाथ लिल्हारे, सतीश देशलहरे, मिलन नेताम व पूजा नेताम उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page