KCG

दाऊचौरा में 4.63 लाख से होगा नाली निर्माण

मंडल अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के वार्ड क्र.16 दाऊचौरा में 4 लाख 63 हजार रूपये की लागत से नाली निर्माण किया जायेगा. उक्त नाली निर्माण का भूमिपूजन शहर मंडल अध्यक्ष व स्थानीय पार्षद विनय देवांगन की उपस्थिति में किया गया. ज्ञात हो कि वार्डवासियों को सुविधा उपलब्ध कराते हुये घरों तथा वार्ड में बहने वाले गंदे पानी से निजात दिलाने नाली निर्माण कराया जा रहा है जिसका भूमिपूजन किया गया. इस दौरान विशेष रूप से दाऊचौरा पार्षद व मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन, अमलीडीह पार्षद व सभापति शत्रुहन धृतलहरे, मदन देवांगन, निखिल कोसरे, मनोज देवांगन, आरएन कर्महे, मदन सिंह सिसोदिया, संजय श्रीवास्तव, तोरण बर्मन, अकेश बर्मन, अर्जुन बर्मन, भारत सारथी, रुस्तम सिंह व वृंदा देवांगन सहित वार्डवासी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page