अपराध

मुतेड़ा में नदी किनारे मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

भिलाई से पति के साथ ससुराल आ रही थी महिला

बच्चों ने पिता पर लगाया माँ की मौत का आरोप

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ग्राम पंचायत मुतेड़ा में आमनेर नदी किनारे महिला का शव मिलने से गांव में हडक़ंप मच गया है. मामला शुक्रवार की शाम तकरीबन 6:30 की बताई जा रही है. परिजनों से मिली जानकारी अनुसार मृतिका संगीता अपने पति प्रमोद जंघेल व दो बच्चों के साथ मोटर सायकल में भिलाई से मुतेड़ा जा रही थी, शाम तकरीबन 6:30 बजे मुतेड़ा नदी के पास पहुंचते ही उसके पति प्रमोद ने बाथरूम जाने के बहाने गाड़ी को रोका और अपनी पत्नी के साथ विवाद करने लगा अपनी पत्नी की हत्या कर प्रमोद अपने दोनों बच्चों को घर छोडक़र फरार हो गया. बच्चों ने मामले की जानकारी परिजनों को बताई जिसके बाद परिजनों ने छानबीन शुरू की इसी दौरान आमनेर नदी किनारे संगीता मृत पड़ी थी लेकिन प्रमोद गांव में कहीं नजर नहीं आया.

परिजनों ने ग्राम प्रमुखों की सहायता से स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को इसकी जानकारी दी. मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी नेहा पांडेय व टीआई राजेश साहू टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे जहां घटना स्थल का निरीक्षण किया वहीं महिला के शव को शव वाहन के माध्यम से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया. घटना के बाद संगीता का पति प्रमोद फरार है, फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page