आपातकाल को याद कर भाजपाईयों ने किया संगोष्ठी का आयोजन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. आपातकाल को काले दिवस के रूप में मनाने भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान लगाये गये आपातकाल को काले दिवस के रुप में मनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा खैरागढ़ जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी व मुख्य वक्ता के रुप में प्रदेश भाजपा महामंत्री भरत वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह व जिला भाजपा अध्यक्ष धम्मन साहू मौजूद रहे। प्रभारी भरत वर्मा ने कहा कि स्व इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी तब जनसंघ के कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवियों को जेल में डाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इंडिया गठबंधन द्वारा देश को गुमराह करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि देश में भ्रम की स्थिति फैली है उस भ्रम को साफ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान स्व अटल बिहारी वाजपेयी, जयप्रकाश नारायण जैसे लोगों को जेल में डाल दिया गया था ऐसा आपातकाल जिसमें मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एनडीए सरकार पर संविधान खत्म कर देने का दुष्प्रचार करती है जबकि कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में काला कानून साथ ही न्यायपालिका की शक्ति में कटौती व राष्ट्रपति की शक्तियों को कम करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। ऐसे आपातकाल को काले दिवस के रुप में मना रहे हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि हमने पहले मुगलों से लड़ाई की जिसके बाद अंग्रेजों से लड़े। आखिर कार 1947 में हमारा देश आजाद हुआ। किन्तु स्व इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान एक ऐसा वक्त आया जब आपातकाल लगा दिया गया। जिससे देशवासियों से एक बार फिर से स्वतंत्रता छीन ली गई। जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि 1975 के दौरान सरकारी मशीनरी का उपयोग कर इंदिरा गांधी चुनाव जीती और प्रधानमंत्री बन गई। जिसे कोर्ट में चुनौती देने के बाद आये फैसले को देखते हुये प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश में 25 जून को आपातकाल की घोषणा कर दी। जिसके बाद स्व अटल बिहारी वाजपेयी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नेता जेल गये। ऐसे आपातकाल को याद करते हुये भारतीय जनता पार्टी 25 जून को काला दिवस के रुप में मना रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बताने की जरुरत है कि संविधान को आपकी दादी ने बदल दिया था। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानदास बंजारे व आभार जिला भाजपा उपाध्यक्ष टीके चंदेल ने किया। इस दौरान विकेश गुप्ता, शहर अध्यक्ष विनय देवांगन, मंडल अध्यक्ष केशव चंदेल, नरोत्तम सिन्हा, शशांक ताम्रकार, रामेश्वर रामटेके, महामंत्री चंदू वर्मा, गोरेलाल वर्मा, संतोष कर्ष, संतोष देवांगन, रुपेन्द्र रजक, कमलेश कोठले, नंद चंद्राकर, परमानंद साहू, कृष्णा वर्मा, डॉ.पितांबर वर्मा, चंद्रशेखर यादव, कीर्ती वर्मा, हेमिन लाऊत्रे, वंदना टांडेकर, पुष्पा सिंदूर, मोनिका रजक, हर्ष वर्मा, अवध वर्मा, यतीश साहू, भुवन वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।