KCG

जिले में मतदान के लिए कलेक्टर ने घोषित किया सामान्य अवकाश

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ तथा डोंगरगढ़ (आंशिक) 74 के लिए मतदान दिवस 7 नवंबर मंगलवार को मतदान संपन्न कराने के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया है। मतदान दिवस 7 नवंबर मंगलवार को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला केसीजी संपूर्ण जिला क्षेत्र में स्थित शासकीय संस्थाओं, कार्यालयों, कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में कार्यरत कर्मचारियों को संवैतनिक अवकाश की मंजूरी प्रदान की गई है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page