
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदेनी के आश्रित ग्राम डूंडा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह कथा श्रवण के लिए पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ के समक्ष नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही मार्ग दिखाती है तथा समाज में प्रेम सद्भाव और संस्कारों को सुदृढ़ करती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है और सामाजिक एकता मजबूत होती है। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में हो रहे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांवों में भक्तिमय वातावरण बनता है और आपसी भाईचारा बढ़ता है। साथ ही आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कथा आयोजन के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच गजेश वर्मा सहित चिंता वर्मा, गणेश्वर वर्मा, कुंजीलाल, दीना वर्मा, योगेश्वर वर्मा, डेरालाल वर्मा, शुकचरण वर्मा, प्रहलाद वर्मा, जैकरण वर्मा, गजरू वर्मा, गयनूक वर्मा, शीतल वर्मा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।