Uncategorized

राष्ट्रीय संत असंग देव के सुखद सत्संग में शामिल हुए विक्रांत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नगर के पिपरिया वार्ड में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संत असंग देव के सुखद सत्संग कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सत्संग में सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण में रसपान किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों द्वारा जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का आत्मीय स्वागत किया गया। सत्संग के दौरान संत असंग देव द्वारा दिए गए प्रवचनों को श्रद्धालुओं ने ध्यानपूर्वक सुना और आत्मसात किया।अपने उद्बोधन में विक्रांत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय संत असंग देव का खैरागढ़ आगमन क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि संतों के सत्संग से मानव जीवन को सही दिशा मिलती है और व्यक्ति को सदाचार, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है। ऐसे सुखद सत्संग समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। श्री सिंह ने आगे कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में आध्यात्मिक आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है जिससे व्यक्ति मानसिक शांति प्राप्त कर सके और समाज में आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना मजबूत हो। सत्संग कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.बिशेषर साहू, पूर्व अध्यक्ष घम्मन साहू, दिनेश वर्मा, राकेश ठाकुर, प्रकाश वर्मा, राजू जंघेल, हर्ष वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांत, अनुशासित एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page