Uncategorized

डीजे-धुमाल के धुन में थिरके भीमपुरी में राम भक्त

सत्यमेव न्यूज/बाज़ार अतरिया. बाजार अतरिया समीपस्थ ग्राम पंचायत भीमपुरी में 22 जनवरी को हुए अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को भीमपुरी के ग्रामीणों ने भव्य रूप से बड़े ही उत्साह के साथ ध्वज लहराते हुए डीजे एवं धूमाल के गीत संगीत के साथ राम, लक्ष्मण, सीता माता एवं बजरंगबली हनुमान रथ में सवार होकर कलश यात्रा निकाला गया जिसमें सभी वर्ग के लोग भीमपुरी के ग्रामीण जन शामिल हुए वही कलश यात्रा गांव के बहुत ही सुंदर एवं आकर्षण का केंद्र बने शीतला मंदिर प्रांगण से निकलकर होते हुए खेल मैदान, गौरा चौक एवं बजरंग चौक से होते हुए मुख्य गली से वापस शीतल प्रांगण तक जाकर खत्म हुई हर घर के सामने दीपक जलाकर पूजा आरती सजाकर स्वागत करते हुए पूजा आरती किया गया. साथ ही शाम होते ही पूरे गांव दीपक के रोशनी से जगमगा गया अपने-अपने घरों को रंगोली एवं दीपक सहित विभिन्न आकर्षक रोशनियों से सजाया गया था पूरे गांव राम में हो गया था अयोध्या में रामलाल की करंट प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी लोग अपने घर में टीवी के माध्यम से देख रहे थे. वही 22 जनवरी से 24 जनवरी तक त्री दिवसीय मानस गायन एवं टीका शैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से 30 प्रख्यात मंडलियों का आयोजन होना है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page