Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

ठेलकडीह थाना में महिला मोर्चा ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़ ठेलकडीह भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पार्वती साहू और जनपद सदस्य मंजू चतुर्वेदी के नेतृत्व में ठेलकडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी भीमसेन यादव सहित उपस्थित पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मंत्री खिलेश्वरी सिन्हा, ठेलकडीह की सरपंच सकून यादव, महरूमकला की सरपंच उत्तरा वर्मा, तरुण बंजारे, ममता गजेन्द्र, किरण वर्मा, शारदा बंजारे, तनुजा खरे, संगीता देवांगन, आशा यदु उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष टीलेश्वार साहू तथा ठेलकडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष भोज बंजारे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को सम्मान देना और समाज में सुरक्षा व सहयोग की भावना को प्रबल करना था।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page