KCG

11 वीं की छात्रा ने आग लगाकर कर ली खुदकुशी


Oplus_131072

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. 11वीं की छात्रा ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला बीती रात 8 बजे जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कटंगीकला का है। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने ही घर के आंगन में आग लगाकर आत्मघाती कदम उठाया और अपनी ही ईहलीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार घर के सभी सदस्य गांव में ही शादी समारोह में शामिल होने गये थे युवती घर में अकेली थी जब परिजनों को युवती के आगजनी की सूचना मिली तो वो दौड़े-भागे घर आये और आकर देखा तो वह घर के आंगन में बुरी तरह जली हुई बेसुध पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि आग से युवती का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था और मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती के शव का पोस्टमार्टम कर उसका शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। बहरहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है और पुलिस युवती के आत्महत्या मामले के खुलासे को लेकर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page