अपराध

जुआ-सट्टा खेलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जालबांधा थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा खिलाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी अंकिता शर्मा व एएसपी नेहा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी लालचंद मोहले के निर्देशन में चौकी जालबांधा प्रभारी बिलकीश बेगम के नेतृृत्व में थाना जालबांधा में जुआ-सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार 29 नवम्बर को चौकी जालबांधा पुलिस के द्वारा टीम गठित कर ग्राम जालबांधा पहुंची जहां अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर लोगों को सट्टा नामक हार जीत का खेल खेलाने वाले आरोपी चंद्रेश वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा उम्र 38 साल निवासी पवनतरा व देव नारायण बांधे पिता जेठूराम उम्र 32 साल निवासी भालुकोन्हा थाना घुमका के कब्जे से सट्टा-पट्टी व नगदी 2700 रूपये सहित एक नग मोबाईल कीमत 3 हजार रूपये को जप्त किया गया.

आरोपियों से कुल 2700 रूपये नगदी रकम व सट्टा पट्टी तथा डॉट पेन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया. खाईवाल राजेन्द्र वर्मा के आरोपियों को पृृथक से प्रतिबंधात्म कार्यवाही धारा 151, 107, 116(3) के तहत कार्यवाही कर अनुभागीय दण्डाधिकारी न्यायालय खैरागढ़ के समक्ष पेश किया गया. उक्त कार्यवाही में थाना खैरागढ़ में पदस्थ सउनि भाण्डेकर एवं सायबर सेल प्रभारी टैलेश सिंह, शिशुपाल साहु, त्रिभुवन यदु, चन्द्रविजय सिंह, सत्यनारायण व कमलकान्त साहू की अहम भूमिका रही

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page